1K और 1M का क्या मतलब होता है?

गणित में जब संख्याओं को गिना जाता है। तो उसमें इकाई दहाई सैकड़ा का प्रयोग होता है। लेकिन दूसरी तरफ अंग्रेजी में  Hundred, Thousand, Million इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है। लेकिन इन्हीं शब्दों को शार्ट फॉर्म में अलग-अलग रूप से लिखा जाता है। आपने अक्सर 1K और 1M लिखा हुआ देखा होगा या किसी संख्या के पीछे K और M लिखा हुआ देखा होगा आखिर इसका क्या मतलब होता है?

1K का क्या मतलब होता है?

किसी भी संख्या को जब गिना जाता है। तब उस संख्या को छोटे फॉर्म में लिखने के लिए संख्या के पीछे K लगाया जाता है यहां K  का मतलब Kilo (किलो) होता है। किलो को यहां गिनती में हजार से प्रदर्शित किया जाता है। 

जब 1000 लिखना होता है तो उसे शार्ट फॉर्म में 1K से प्रदर्शित किया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि 75000 जिसे शॉर्ट फॉर्म में हाई हम लिखें 75K हो जाता है। अतः यह बात स्पष्ट है, कि K का प्रयोग गिनती में 1000 के रूप में किया जाता है।

1M का क्या मतलब होता है? 

जब भी किसी संख्या को गिना जाता है तो उस संख्या को अलग-अलग रूप से छोटे फॉर्मेट या शॉर्ट फॉर्म में दर्शाया जाता है, आपने अक्सर देखा होगा कि बड़ी संख्या के पीछे M का प्रयोग किया जाता है। 

यहां M का मतलब मिलियन होता है। जो अंग्रेजी गिनती की एक बड़ी संख्या है। जिसे हिंदी गिनती के अनुसार 10 लाख के बराबर माना जाता है। अंग्रेजी गिनती में मिलियन का प्रयोग मुख्य रूप से किया जाता है और उसे शॉर्ट फॉर्म में M से प्रदर्शित किया जाता है। यदि 3 मिलीयन को शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाए तो 3M होता है और इसे हिंदी में गिराया जाए तो 30 लाख होता है।

Leave a Comment