स्थानीयमान और जातीयमान की परिभाषा

गणित विषय के हर एक इकाई का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको स्थानीयमान और जातीयमान के बारे में बात करने वाले है। यह इकाई गणित विषय में बहुत ही लोकप्रिय इकाई है। इस आर्टिकल में आपको स्थानीयमान और जातीयमान के बारे में जानकारी मिलने वाली है। इसलिए आज का यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़े। 

स्थानीयमान की परिभाषा 

किसी भी संख्या में या किसी भी अंक का वह मान जो विशेष स्थान के आधार पर बदलता रहता है। इस मान को स्थानीयमान  कहा जाता है।

दूसरे शब्दो में इस परिभाषा को समझने का प्रयास करे तो जैसे को संख्या है। जिसमे इकाई का स्थानीयमान 1 है। तो उसी संख्या में दहाई का स्थानीयमान 10 होगा। सैकड़ा का स्थानीयमान 100 होगा। इसके अगली कड़ी में हजार का स्थानीयमान 1000 होगा।

उदाहरण 

हम निचे आपको एक संख्या के साथ स्थानीयमान के विधि को आसान चरणों में समझाने का प्रयास करते है।

7,67,891  संख्या में स्थानीयमान कुछ इस प्रकार से रहेगा।

ऊपर दी गयी संख्या में स्थानीयमान के क्रम में 1 इकाई अंक है। अतः 1 का स्थानीयमान 1 ही होगा।

इस संख्या में 9 दहाई अंक है। अतः 9 का स्थानीयमान 9*10 = 90 होगा।

इस संख्या में 8 सैकड़ा अंक है। अतः 8 का स्थानीयमान 8*100 = 800 होगा। 

इस संख्या में 7 हजार का अंक है। अतः 7 का स्थानीयमान 7*1000 = 7000 होगा। 

इस संख्या में 6 दस हजार का अंक है। अतः 6 का स्थानीयमान 6*10000 = 60000 होगा। 

इस संख्या में 7 लाख का अंक है। अतः 7 का स्थानीयमान 7*100000 = 700000 होगा। 

नोट:-  शून्य(0) का स्थानीयमान और जातीयमान हमेशा शुन्य ही रहेगा। 

जातीयमान की परिभाषा 

किसी  भी संख्या में उसका जातीयमान उस संख्या के स्थान पर निर्भर नहीं करता है। बल्कि उस संख्या के वास्तविक मान पर निर्भर करता है। कोई भी संख्या जिसमे जातीय मान संख्या में अंक का अपना खुद का मान होता है।

दूसरे शब्दों में इस संख्या को समझे तो कोई भी संख्या जिसमे अंक का जातीयमान उस अंक के स्वयं के वास्तविक मान को ही माना जाता है।

जैसे

8,79,123 इस संख्या में जातीयमान कुछ इस प्रकार से होगा। 

3 का जातीयमान = 3 

2  का जातीयमान = 2 

1  का जातीयमान = 1 

9 का जातीयमान = 9 

7 का जातीयमान = 7 

8 का जातीयमान = 8 

निष्कर्ष 

आज के आर्टिकल में हमने आपको जातीयमान और स्थानीयमान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उदाहरण के साथ में बताई है। हमें उम्मीद है, की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई सवाल है, तो वह हमें कमेंट में बता सकता है।

Leave a Comment