वर्गमूल की परिभाषा, सूत्र और उदाहरण

इस Article में हम आपको वर्गमूल के बारे में बताने जा रहे हैं। वर्गमूल को अंग्रेजी में square root भी कहा जाता है। आज के इस Article में हम वर्गमूल की परिभाषा, वर्गमूल के सूत्र एवम् वर्गमूल के उदाहरणों के बारे में विस्तार से जानेंगे। यदि आप भी वर्गमूल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं।

वर्गमूल की परिभाषा सूत्र एवं उदाहरण

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि वर्गमूल या square root गणित का एक अभिन्न अंग है। किसी संख्या की वर्गमूल संख्या उसे कहा जाता है जिसे परस्पर दो बार गुणा करने पर उसी संख्या की प्राप्ति होती है। वर्गमूल को √ चिन्ह से दर्शाते हैं तथा अंग्रेजी भाषा में वर्गमूल square root नाम से प्रचलित है। 

जैसे कि –

4 का वर्गमूल √4 = 2

9 का वर्गमूल √9 = 3

16 का वर्गमूल √16 = 4

25 का वर्गमूल √25 = 5

वर्गमूल निकालने का तरीक़ा

वर्गमूल को दो तरीकों के माध्यम से निकाला जाता है जो कि निम्नलिखित हैं –

गुणनखंड विधि तथा 

भाग विधि

वर्गमूल निकालने के लिए गुणनखंड विधि तथा भाग विधि दोनों ही काफी सहायक होते हैं , और उनकी सहायता से आसानी से वर्गमूल निकाला जा सकता है।

वर्ग एवं वर्गमूल के सूत्र

√ab = √a × √b.

(ab)1/2 = √a . b1/2 = a1/2 b1/2

√a/b = √a / √b.

√(a/b) = (a)1/2 / (b)1/2

(a-b)2 = a2 – 2ab + b2

(a+b)2 = a2 + 2ab + b2

(a+b)2 + (a-b)2 = 2(a2 + b2)

(ab) 1/2 = √ab.

वर्गमूल निकालने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु 

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि अंको का जोड़ा बनाना हमेशा दाईं तरफ से शुरू करें। और इसके बाद दो दो अंकों के जोड़े बनाते जाए।

सबसे पहले इस बात का पता लगाएं की संख्या में दी गई इकाई किसी संख्या का वर्गमूल करने पर प्राप्त होगी या नहीं। उसके बाद ही उत्तर निकालें। 

अंको के जोड़े से बनी हुई संख्या के सबसे नजदीक आने वाली वह संख्या जिस संख्या का वर्ग हो सकता है उसे उत्तर में बाई (left) ओर लिखे।

यदि ऐसी स्थिति में दो संख्या प्राप्त होती है तो उनके बीच इकाई अंक 5 वाली संख्या का वर्ग कर ले। फिर दी गई संख्या से तुलना करें। तुलना करने पर दी गई संख्या छोटी संख्या हो तो उत्तर छोटा होगा और दी गई संख्या तुलना करने पर बड़ी संख्या हो तो उत्तर भी बड़ा होगा।

निष्कर्ष 

तो दोस्तों आज का हमारा यह Article यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस Article में हमने आपको वर्गमूल के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह Article काफी पसंद आया होगा और इसमें लिखी गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी

Leave a Comment